उत्तरप्रदेशक्राइम

संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता युवक का शव हत्या का आशंका

बिपिन सिंह महराजगंज

संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता युवक का शव हत्या का आशंका

घुघली पुलिस कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

   भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज (भारत रक्षक न्यूज) जिले के घुघली थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। पडरी खुर्द गांव के सिवान में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।

घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!