उत्तरप्रदेशक्राइम
कूड़ेदान खरीद घोटाला चार गुना अधिक मूल्य पर खरीदी गई 200 कूड़़दान जांच सुरु
राजेश गौतम
कूड़ेदान खरीद घोटाला चार गुना अधिक मूल्य पर खरीदी गई 200 कूड़़दान जांच सुरु
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज (भारत रक्षक न्यूज) नगर पंचायत घुघली में कूड़ेदान खरीद में बड़ा घोटाला सामने आया है। वर्ष 2018 में 200 कूड़ेदानों की खरीद में 23.52 लाख रुपए खर्च किए गए। वरिष्ठ कोषाधिकारी की जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच में पता चला कि शासनादेश का उल्लंघन करते हुए ई-टेंडर की बजाय ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई गई। निविदा का प्रकाशन सिर्फ दो अखबारों में कराया गया। निविदा में भाग लेने वाली तीनों फर्मों में से कोई भी तकनीकी रूप से योग्य नहीं थी। इसके बावजूद उनकी वित्तीय निविदाएं खोली गईं। खरीद में और भी गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिस फर्म को ठेका दिया गया, उसने किसी दूसरी फर्म की एफडीआर जमा की थी। बाजार में कूड़ेदान की कीमत 3400 से 3600 रुपये थी, लेकिन खरीद 14,160 रुपये प्रति नग की दर से की गई। EOW के विवेचक डीएन सिंह यादव ने महराजगंज पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच शुरू होते ही जिले के प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया है। घोटाले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और फर्मों की भूमिका की जांच की जा रही है। EOW के उप निरीक्षक डीएन सिंह यादव ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।