प्रधानमंत्री आवास के बदले ग्राम प्रधान पति ने लाभार्थी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री आवास के बदले ग्राम प्रधान पति ने लाभार्थी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज


भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीएम आवास के बदले प्रधान पति ने लाभार्थी महिला से अश्लील पेशकश कर डाली।
जानकारी के मुताबिक प्रधानपति महिला को उसके साथ संबंध बनाने को कहा और महिला को आवास फ्री देने का प्रलोभन दिया।
पीड़िता ने आरोपी प्रधान पति, कमलेश गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता व ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश्वर द्विवेदी,महिला ग्राम प्रधान अनीता समेत चार के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
संवाददाता के अनुसार जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र हडखोडा
निवासी महिला ने कोर्ट को दी गई अपनी तहरीर में लिखा कि कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास के लिए कुल 86 मकान आये थे। जिसमें 155 लोगों ने आवेदन किया।
आरोप है कि महिला ग्राम प्रधान व उसके पति ने अपात्र लोगों का चयन किया और उसके बदले लोगों से रुपये भी लिए। इसी दौरान प्रधान पति पीड़ित महिला के पास गए और उससे अश्लील पेशकश कर दी। प्रधान पति ने कहा कि हमसे सम्बंध बना लो तो तुम्हारा आवास फ्री में पास करा दूंगा।
महिला ने आगे लिखा कि इसकी शिकायत उसने जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से भी की, जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी ने मामले की जांच की। जिसमें दो महिला लाभार्थी अपात्र मिलीं।
अपात्र होने के बाद भी दोनों को किश्त मिल चुकी है। बावजूद इसके उन लोगो ने निर्माण नहीं कराया। दोबारा शिकायत पर जांच में चार लाभार्थी अपात्र मिले। उसके बाद भी सरकारी धन की रिकवरी नहीं कराई गई।
महिला ने आगे आरोप लगाया है कि बीते 31 मई को सायं सात बजे प्रधान पति उसके घर आया और महिला से अश्लील पेशकश करने लगा।
फिर महिला ने उसके अपने घर से भगा दिया।
कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।