उत्तरप्रदेशक्राइम

वारंटी की तलाश खत्म: घुघुली पुलिस ने दबोचा फरार आरोपी

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज ,अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, महराजगंज के वाद संख्या 185/2022, धारा 128 सी आर पी सी से संबंधित वारंटी राजेन्द्र पुत्र बुद्धिराम को बुधवार को उसके गांव नरायनपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 18 मार्च 2026 को दोपहर 2:35 बजे उसके निवास स्थान से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिनारायण पाण्डेय एवं कांस्टेबल गौतम पासवान की भूमिका सराहनीय रही।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!