उत्तरप्रदेश

ब्राह्मण विधायकों की बैठक से BJP में मचा सियासी तूफान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिखाई सख्ती, दी कड़ी चेतावनी

भारत रक्षक न्यूज 

ब्राह्मण विधायकों की बैठक से BJP में मचा सियासी तूफान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिखाई सख्ती, दी कड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नाराजगी जताते हुए इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया और भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि को दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ब्राह्मण विधायकों की बैठक से BJP में मचा सियासी तूफान

भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक ने पार्टी के अंदर सियासी हलचल तेज कर दी है। इस बैठक को लेकर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खासे नाराज नजर आए। उन्होंने इसे पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के विपरीत बताते हुए बैठक में शामिल सभी विधायकों को स्पष्ट संदेश दिया कि भविष्य में इस तरह की कोई भी गतिविधि दोहराई नहीं जानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों की लगाई ‘क्लास’
पंकज चौधरी ने बिना किसी विधायक का नाम लिए बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों को सख्त सलाह के साथ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह की नकारात्मक या वर्ग विशेष की राजनीति को बढ़ावा नहीं देती। पार्टी की पहचान विचारधारा है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!