उत्तरप्रदेश

नवरात्र त्योहारों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क अफवाहों से बचें,संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें-पुलिस अधीक्षक

ब्यूरो चीफ बिपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज,पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज शारदीय नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहड़ा देवी मंदिर व चौक थाना क्षेत्रांतर्गत सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा थाना क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, के साथ बैठक कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की जा चुकी है । सभी से अनुरोध किया गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की उदंडता या असामाजिकता गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील होकर किसी भी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा आज शारदीय नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहड़ा देवी मंदिर व चौक थाना क्षेत्रांतर्गत सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मेला नोडल अधिकारी व यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी मे तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!