उत्तरप्रदेशक्राइम

मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार कागजों में चल रहा काम धरातल से मजदूर गायब

आर के शर्मा

      भारत रक्षक न्यूज़ 

महराजगंज (भारत रक्षक न्यूज) मिठौरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत कोहडवल में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टचार का मामला सामने आया है। मनरेगा रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। यही नहीं मौके पर कुछ ही लोग दिखे। फिर भी रोजाना की तरह आज दिनांक 09/06/25 दिन सोमवार को दो साइड पर चल रहे कार्य में कुल 105 लोगों का फर्जी आनलाइन हाजिरी लगाकर लाखों रुपए का गोलमाल किया जा रहा है। जिसमें कुल 11 मस्टरोल जारी किया गया है। जो कई दिनों से कागजों में सिमटकर रह गया है।

मनरेगा योजना धरातल पर फर्जी कार्य के नाम पर धनउगाही की जा रही है। प्रधान रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव फर्जी कार्य दिखाकर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा धन को लूट रहे है। लेकिन मिठौरा ब्लाक बीडीओ, के आंखे नहीं खुल रहा है। इन जिम्मेदारों को कमीशन से मतलब है। चाहे कार्य हो या नहीं इन्हें केवल कमीशन चाहिये। इस लूट से सरकार की आर्थिक व्यवस्था पर बादल मंडरा रहा है। लेकिन अधिकारियों का नज़र इन पर न पड़कर सिर्फ कमीशनखोरी पर टिका हुआ है।

जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोहडवल में प्रथम कार्य स्थल
इसलोकी के खेत से मोतीलाल के खेत तक चकबंद मार्ग पर मिटटी कार्य तथा दुसरा साइड जुडौवा पोखरी का जीर्णोद्धार खुदाई कार्य जिसमें 96 मजदूरो से कराया दिखाया गया है।
सोमवार हो रहे मनरेगा योजना के तहत यह कार्य कागजों में ही सीमित हो रहा था। इस कार्य के लिए
Work Code Mustroll No. Persondays Generated
1 2 3 4 5 6 7

1 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/LD/958486255824794417 2660 6

2 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2790 10

3 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2791 10

4 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2792 10

5 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2793 10

6 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2794 10

7 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2795 10

8 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2796 10

9 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2797 10

10 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2798 10

11 MAHARAJGANJ MITHAURA KOHARAWAL 3152004020/WC/958486255824217293 2799 9
इस कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किये जाने पर पाया गया कि मौके पर
(1) साइड संख्या एक
इस लोकी के खेत से मोतीलाल के खेत तक चकबंद मार्ग पर मिटटी कार्य में सिर्फ 6 मनरेगा मजदूर दिखाया गया
(2) दुसरा साइड
जुडौवा पोखरी का जीर्णोद्धार खुदाई कार्य में मजदूरो की संख्या 99 दिखाया गया है
वहीं फर्जी फोटो लगाकर 105 लोगों का आनलाइन हाजिरी चल रहा है। जिसमे धरातल पर मजदूरों की संख्या गिना चिना था।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!