उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजी

किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने व पराली न जलाने की अपील करते हल्का लेखपाल

बिपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा गौनरिया बाबू व फुलवरिया में हल्का लेखपाल मंजेश ने घर घर जाकर किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने तथा पराली न जलाने की अपील करते हुए उन्होंने शासनादेश के आदेशानुसार किसानों को बताया की किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन वे सभी लोग अवश्य करा लें जिनके जिनके नाम से भूमि है ताकि हर सरकार के योजनाओं का लाभ मिल सके।अगर जो किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं करायेंगे वे किसान सरकार के योजनाओं के लाभ से बंचित रह जायेंगे।साथ ही हल्का लेखपाल श्री मंजेश ने सभी किसानों से यह भी अपील की कि धान की फसल कटवाने के बाद कोई भी किसान पराली नहीं जलायेगा। केमिकल का छिड़काव करें और कुछ दिन बाद मिट्टी की जुताई कराकर खाद के रूप में परिवर्तित कर लें जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी।जो किसान पराली जलायेगा या जलाते पकड़ा गया तो शासन के नियमानुसार विधिक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जायेगा।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!