उत्तरप्रदेशधार्मिक

251 क्लश के साथ भव्य शोभा यात्रा, इमलिया में गूंजा हर-हर महादेव

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज के सदर ब्लॉक अंतर्गत इमलिया ग्राम सभा में आयोजित श्री श्री विष्णु महादेव आयोजन के अंतर्गत शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को 251 कलशों की भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकली यह शोभा यात्रा ग्राम इमलिया से होते हुए दरौली, शिकारपुर, भीसवा और कोदइला मार्ग से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
इस पावन अवसर पर अजय पटेल, नाथू प्रधान पति, नरेश, मिथिलेश, अनिल पांडे, वरुण पटेल, शिवम् शुक्ला, त्रिलोकी, शनि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्था संभाली। आयोजकों की सक्रियता से कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और भव्य रूप में संपन्न हुआ।
कलश यात्रा के दौरान अनिल पांडे ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विष्णु महायज्ञ के धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
पूरे क्षेत्र में शंखनाद, भजन-कीर्तन और जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा के समापन के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!