मेधावी छात्रों का होगा सम्मान 30 मार्च को आयोजन प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी
ब्यूरो कार्यालय महराजगंज
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत “सब पढ़ें, सब बढ़ें” के उद्देश्य को साकार करने के लिए कम्पोजिट विद्यालय बागापार, सदर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम वर्ष-2026 के अंतर्गत मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 30 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे उनकी प्रतिभा को मंच मिलेगा और उनमें आत्मविश्वास का विकास होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धी पाण्डेय उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सदर श्री विवेक कुमार गुप्ता तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर श्री सुदामा जी भी शिरकत करेंगे। सभी अतिथि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।
ग्राम प्रधान बागापार श्री विवेक प्रताप सिंह (निक्कु भैया) ने क्षेत्र के अभिभावकों व ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त विद्यालय परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति की संभावना है, जिससे यह आयोजन शिक्षा के उत्सव के रूप में यादगार बनेगा।



