शोक समाचार नहीं रहे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी बाबू घनश्याम सिंह
बिपिन सिंह ब्यूरो चीफ महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज सदर तहसील अंतर्गत ग्राम फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बाबू घनश्याम सिंह मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। गांव और आसपास के लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान थी। वे हर किसी के सुख-दुख में शामिल होने वाले, सामाजिक और सम्मानित व्यक्ति थे।
उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। अब वे अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने पुत्र मणिकांत सिंह और ओंकार सिंह को सौंपते हुए इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया।
उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।



