दरोगा परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की मदद में आगे आए चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव
विपिन सिंह ब्यूरो चीफ महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज दरोगा भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौट रहे अभ्कीयर्थियों को सुविधा के लिए शिकारपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ देर शाम तक सड़क पर डटे रहे। इस दौरान शिकारपुर बाजार में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर संभाला।
बताया जाता है कि परीक्षा खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बसों से अपने घरों को लौट रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण कई परीक्षार्थियों को बस नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने मानवीय पहल करते हुए बसों को रुकवाकर परीक्षार्थियों को बैठवाने का कार्य किया, ताकि किसी को परेशानी न हो।
इस दौरान चौकी प्रभारी के साथ मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ के सिपाही भी पूरे मनोयोग से परीक्षार्थियों की मदद करते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए परीक्षार्थियों को सुरक्षित बसों में बैठाने में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों और परीक्षार्थियों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि पुलिस की यह संवेदनशील और मददगार छवि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देती है।
देर शाम तक चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव और उनकी टीम शिकारपुर में डटी रही और परीक्षार्थियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक रवाना कराने में सहयोग करती रही।
लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय कार्य जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।



