
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर फ्राड फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा व साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व मे कल दिनांक 05/05/2025 को मु०अ०सं० 17/2025 धारा 318(4),336(3),338,61(2) (a), 340 (2) BNS, व 66 (C) IT Act थाना साइबर क्राइम थाना जनपद महराजगंज के वांछित अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण त्रिलौकी पुत्र अर्जुन निवासी पैकोली थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, भोला कुमार यादव पुत्र शिवनरायन यादव नि०भारत खण्ड पकडी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज व मो० शैफ पुत्र कमाल अहमद नि० वार्ड नं0 01 महजिदिया टोला थाना कोठीभार जनपद महराजगंज द्वारा जिन व्यक्तियो को जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती थी उन व्यक्तियो से सम्पर्क कर उनका पूरा विवरण प्राप्त कर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से कुटरचित तरीके से जन्मप्रमाण पत्र बनाकर उन व्यक्तियो को उपलब्ध कराते थे जिसके बदले में प्रत्येक जन्म प्रमाण पत्र का 300 से 350 रुपये तक लेते थे। इस घटना का मास्टरमाइन्ड त्रिलौकी फरार चल रहा है तथा इसके साथी भोला कुमार यादव व मो० शैफ को दिनांक 05.05.2025 को भोला कुमार यादव के घर पर संचालित यादव जनसेवा केन्द्र से गिरफ्तार कर उनके मोबाईल व संचालित जनसेवा केन्द्र के ड्राल से 141 अदद कुटरचित जन्म प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र में प्रयोग की जाने वाली डिवाईस (मोबाईल 02 अदद) बरामद किया गया है।