दो बाइकों के आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत
![](https://www.bharatrakshaknews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231219-WA0185-780x470.jpg)
![](https://www.bharatrakshaknews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231219-WA0185-1024x768.jpg)
भारत रक्षक न्यूज
![](https://www.bharatrakshaknews.com/wp-content/uploads/2023/12/InShot_20231220_221724424-1024x1024.png)
संवाददाता उत्केश चौधरी
चिउटहा महराजगंज/सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के अगया गांव के सामने रविवार शाम को दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद
भारत रक्षक न्यूज संवाददाता उत्केश चौधरी
के अनुसार सुचना के घंटो बाद
एम्बुलेंस पहुंचा महज कुछ ही दुरी पर सिन्दुरिया-थाना क्षेत्र के चिउटहा चौकी है चिउटहा पुलिस को भी सुचना दिया गया लेकिन पुलिस घंटो बाद आई अगर समय से एम्बुलेंस व चिउटहा पुलिस आ गई होती तो शायद रामदयाल सहानी की जान बच गई होती घंटो बाद पुलिस व एम्बुलेंस पहुंचा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।रास्ते में घायल रामदयाल साहनी (20) की मौत हो गई। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हथियागढ़ निवासी रामदयाल साहनी अपनी बाइक पर ग्राम बगही निवासी जीतई साहनी को बैठाकर चिउटहा से अपने घर आ रहा था। जैसे ही अगया गांव के सामने पहुंचा कि घटना दिनांक 17/12/23 छ बजे बजाज प्लेटीना यूपी 56 एक्स 4197 व यूं पी 56, 4584 हीरो डिलक्स इसी बीच महादेव गौड़ निवासी ग्राम जमुई पंडित थाना निचलौल बाइक से चिउटहा की तरफ जा रहा था। दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चिउटहा चौकी इंचार्ज निरंजन राय ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रामदयाल की मौत हो गई। रामदयाल का एक वर्ष पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शेष लोगों का हालात नाजुक बताई जा रही है।