उत्तरप्रदेश

कंपोजिट विद्यालय बागापार में मेधावी छात्रों को सम्मानित समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

 भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज कंपोजिट विद्यालय बागापार क्षेत्र सदर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्रवक्ता डा0 अरुण मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री सुदामा,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह,जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि तथा जिलाध्यक्ष अजय पांडेय रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई0 विवेक गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया ।विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत मंत्रोच्चार , पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, बैज तथा मोमेंटो देकर किया गया ।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई0विवेक गुप्ता ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है जिसकी मिसाल कंपोजिट विद्यालय बागापार के बच्चे हैं जो किसी भी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है । सभी अभिभावक अपने बच्चों का शत प्रतिशत की संख्या में नामांकन कराएं जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप कोई बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्रवक्ता डा0 अरुण मिश्रा ने कहा कि सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन होना आवश्यक है तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा बेसिक के बच्चे आज अपने लगन और शिक्षकों की मेहनत के बल पर नई कहानी लिख रहे हैं ।खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदामा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शक्ति की तत्परता से बालिका शिक्षा में काफी सुधार हुआ है और एक बालिका जब शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार और समाज को आगे ले जाने का कार्य करती है ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों के बच्चे किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं छात्रों और शिक्षकों के प्रयास से आज परिषदीय विद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने कहा कि छात्र ही शिक्षक की असल पूंजी है जिन्हें जितना तराशा जाएगा उनमें उतना ही निखार आएगा जो स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करेगा ।जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है जो जीवन भर छात्रों के मनमस्तिष्क पर अपना छाप छोड़ती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। ब्लॉक प्रतिनिधि विवेक गुप्ता , डायट प्रवक्ता अरुण मिश्रा ,खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री सुदामा प्रसाद प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केशवमणि ,जिलामंत्री श्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ,जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक सहित अन्य अतिथियों ने मेधावी छात्रो को सम्मानित किया साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल का निरीक्षण किया ।मेधावी छात्रों में कक्षा 1 से सत्यम,कक्षा 2 से श्रेय चौहान ,कक्षा 3 से पर्व प्रजापति ,कक्षा 4 से गुनगुन,कक्षा 5 से अस्मिता कक्षा 6 से आशीष कक्षा 7 से साहिल वर्मा कक्षा 8 से शिवम कुमार को सम्मानित किया गया साथ ही राधिका को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार मिला ।सर्वोदय परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों में शिवांगी,लक्ष्मी ,अर्पिता, मुनीता,अनामिका तथा राष्ट्रीय आय परीक्षा में सफल होने वाले शिवम कुमार को भी सम्मानित किया गया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,एकलव्य द्रोणाचार्य थीम डांस प्रोग्राम,कॉमेडी डांस,संदेशे आते हैं,तिरंगा ऊंचा रहेगा,हरियाणवी डांस,नारी शक्ति आदि मनमोहक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने सभी अतिथियों की वाहवाही लूटी ।ग्राम प्रधान बागापार श्री विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों से लगातार संपर्क करके समन्यव स्थापित करने से बच्चों के नामांकन और उपस्थिति में सफलता मिलती है जिसका परिणाम यह है कि छात्रों में गुणवत्ता दिखाई दे रही है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र नाथ यादव,सतीश चौधरी,रूपाली राय,रागिनी सिंह,दीपाली, विनीता पटेल ,स्नेहप्रभा गौतम,अंजनी देवी गिरिजेश कुशवाहा ने कार्यक्रम समन्वय में अपना सहयोग दिया ।इस अवसर पर शिवपूजन प्रसाद,राधेश्याम यादव रामचंद्र,रामबिजुल,उमेश मिश्रा,उपेंद्र प्रताप सिंह,नरेंद्र शुक्ल,रामचंद्र दिवाकर ध्वज सिंह,अमरेंद्र सिंह,राकेश सिंह,राकेश वर्मा,वेद प्रकाश मिश्र,संतोष तिवारी,महेंद्र यादव,बैजनाथ गुप्ता,अवनीश वर्मा अखिलेश मिश्र ,राजेश धारिया,रामराज चौरसिया,कविता गौतम,बबीता वर्मा,राजेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया ।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!