उत्तरप्रदेशक्राइम

भिसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में लगी 8.10 लाख की बोली के साथ सम्पन्न

बिपिन सिंह ब्यूरो चीफ महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज,विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत भिसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो स्टैंड/पार्किंग संचालन के लिए बुधवार (25 मार्च 2026) को आयोजित नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ग्राम पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाटा संख्या 494, कुल रकबा 1.339 हेक्टेयर में से 0.128 हेक्टेयर भूमि पर बने ऑटो स्टैंड/पार्किंग के संचालन हेतु यह नीलामी ग्राम पंचायत भवन भिसवा में प्रातः 11:00 बजे कराई गई।
नीलामी प्रक्रिया ग्राम प्रधान जयगोविंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें लेखपाल अशोक तिवारी, ग्राम सभा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शुरुआत से ही बोलीदाताओं के बीच होड़ रही, लेकिन अंततः राम निवास गुप्ता ने सबसे अधिक 8 लाख 10 हजार रुपये की बोली लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं दूसरे स्थान पर रहे विनोद प्रजापति 8 लाख रुपये की बोली पर ही अटक गए और आगे नहीं बढ़ सके। नीलामी में कुल छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही चार प्रतिभागी बीच में ही मैदान छोड़कर बाहर हो गए।
ग्राम पंचायत के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से कराई गई और सभी नियमों एवं शर्तों का पालन किया गया। संबंधित अभिलेख और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सफल बोलीदाता को संचालन का अधिकार प्रदान किया जाएगा।
इस नीलामी से ग्राम पंचायत को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!