उत्तरप्रदेश

आजाद समाज पार्टी आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक

राजेश गौतम

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज/ आजाद समाज पार्टी ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर महराजगंज में बैठ व तैयारियां शुरु कर दी गई है। पार्टी ने पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी का ऐलान किया है। पिछली तैयारियों और रणनीतियों के संदर्भ में भी इस बार पंचायत चुनाव के लिए संगठन स्तर पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें आजाद समाज पार्टी पंचायत चुनावों में अलग-अलग जिला और ब्लॉक स्तर पर उम्मीदवार उतारने और संगठन के संभावनाओं पर भी विचार कर रही है। वे पंचायत चुनावों में जनता से सीधे जुड़ने और अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम जी एवं मंडल प्रभारी रवि प्रताप बैठक में उपस्थित रहे आगामी चुनावी तैयारी के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मज़बूत किया जाने का निर्देश दिया गया एवं सभी बूथों पर बूथ वारियर बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई, जिसमें आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय साहनी जी ने युवा मोर्चा को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिये समीक्षा बैठक कार्यक्रम में अवध नारायण को जिला उपाध्यक्ष, धर्मदेव को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसमें जिला प्रभारी अंकित सिंह, जियाउद्दीन अंसारी जिला उपाध्यक्ष, सोनू गौतम जिला प्रभारी, साधु शरण जिला उपाध्यक्ष,आकाश राव सदर विधानसभा अध्यक्ष, दुर्गा दीवाना नौतनवा विधानसभा उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं सुमित पासवान जिलाध्यक्ष, मंजेश कुमार आसपा युवा मोर्चा के साथ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!