उत्तरप्रदेश

यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन

विपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज जनपद के सवर्ण समाज द्वारा संयुक्त रूप से यूजीसी बिल के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय तक नारा लगाते हुए जिलाधिकारी महराजगंज के प्रतिनिधि एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया lसभा को संबोधित करते हुए अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ब्राह्मण महासभा के नर्वदेश्वर शुक्ला राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह प्रदेश संरक्षक रघुनाथ सिंह कैलाश सिंह देवेंद्र सिंह देव सहित आदि वक्ताओं ने कहा कि 13 जनवरी 2026 को यूजीसी अधिसूचना लागू कर दी गई है जिसको माननीय सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है जिसका स्वागत है lपरंतु हम लोगों को चुप बैठने की जरूरत नहीं है क्योंकि वर्तमान सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानती भी नहीं है जैसा कि एससी एसटी एक्ट के मामले में वर्तमान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट करके अपने हिसाब से संविधान में संशोधन किया lयदि हम लोग चुप बैठेंगे तो वर्तमान सरकार यूजीसी बिल जैसे काले कानून को ठोक देगी lइसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण समाज की समन्वय समिति बनाई गई है जिसमें निर्णय लिया गया है कि 8 मार्च 2026 को रामलीला मैदान दिल्ली में बहुत बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें हर प्रांत के लोग उपस्थित होंगे lयह धरना प्रदर्शन तब तक नहीं बंद होगा जब तक यह बिल पूर्णतया समाप्त नहीं हो जाता है lइस अवसर पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये
इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह,प्रदेश संरक्षक रघुनाथ सिंह, ब्राह्मण महासभा के नर्वदेश्वर शुक्ला रामकृष्ण तिवारी ,श्याम नारायण उपाध्याय ,कृष्ण कुमार त्रिपाठी प्रमोद कुमार सिंह धीरेंद्र सिंह कालिका सिंह कैलाश सिंह बिपिन सिंह श्री राम शाही ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह देवेंद्र सिंह देव कार्तिकेय प्रताप सिंह आकर्ष सिंह अमरजीत सिंह विकास सिंह अमित सिंह चंदेल दुर्गेश सिंह आदित्य प्रताप सिंह प्रकाश सिंह सहित बहुत से लोग उपस्थित रहेl

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!