भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बेहद दुखद घटना सामने आई है। देवरिया नारायणी शाखा नहर में कूदकर जान देने वाली किशोरी का शव आखिरकार 36 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मीला युवती का शव
मृतका युवती की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी रुदल यादव की पंद्रह वर्षीय किशोरी पूजा के रुप में हुई है। घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर बेलवा खुर्द गांव के पास नहर में उतराता मीला
यह घटना 3 जून की रात लगभग 8 बजे की है। लोगों के अनुसार, सिन्दुरिया चौराहे के पास स्थित नहर पुल से एक किशोरी को छलांग लगाते देखा गया। राहगीरों ने घटना की सूचना सिन्दुरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
36 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन
गोताखोरों की मदद से शुरू किया गया तलाशी अभियान पहले दिन नाकाम रहा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तेज बहाव और गहराई के चलते तलाशी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोटरबोट और विशेष उपकरणों के सहायता से खोजबीन जारी रही। आखिरकार, घटना के 36 घंटों के बाद बुधवार की सुबह पूजा का शव बेलवा खुर्द गांव के पास नहर से उतराता मीला
सिन्दुरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।



