थारु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने गोंड अनुसूचित जाति को बताया फर्जी
ब्यूरो कुशीनगर
भारत रक्षक न्यूज
कुशीनगर मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के बैनर तले थारू समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मांग पत्र देने के दौरान दोनों समाज के लोग आमने सामने हो गए।
अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के लोगों ने कोई मांग पत्र नहीं सौंपा, जबकि थारू समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा और गोड़ जाति को पिछड़ी बताते हुए फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति में शामिल होकर हक मारने का आरोप.. लगाया। इसको लेकर कुछ देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा।
मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के बैनर तले थारू समाज के लोग हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल थारू समाज के लोगों का आरोप है कि कहार पिछड़ी जाति में आते हैं, इनले द्वारा
फर्जी तरीके से गोड़ अनुसूचित जनजाति प्रमाण का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
गोड़ आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष ने थारु समाज की बातों को निराधार बताया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजोति बनाने पर अनुसूचित और अनुसूचित जन जातियों के संवैधानिक अधिकारों का उलंघन है। संविधान की धारा 341 और धारा 342 का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके लिए थारू समाज सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा को सौंपा। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, श्याम नारायण, मंगल प्रसाद थारू, रमेश सिंह राणा, धीरज मणि चौधरी, विनोद कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
वहीं अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद ने बताया कि थारू समाज की ओर से प्रदर्शन की सूचना पर संघ के लोग पहुंचे थे, उनके द्वारा दिया गया ज्ञापन निराधार है। शुक्रवार को डीएम को आखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ ज्ञापन देगा।



