उत्तरप्रदेशक्राइम

दरौली तालाब के किनारे बोरी मे मिला नवजात बच्ची का शव

विपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में तालाब के किनारे बोरे में नवजात बच्ची का शव मिलने से इस पास में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा और शिकारपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किये। तदोपरांत नवजात के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया गया। शिकारपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी,मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है ,इस पास के लोगों से जानकारी की जा रही है ताकि बच्ची के परिजनों की पहिचान और मौत का कारण पता चल सके।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!