पत्रकार से रंगदारी मांगने को लेकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राजेश गौतम महराजगंज
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज/शिकारपुर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम श्रीवास्तव को सोशल मीडिया मैसेंजर के माध्यम से धमकी देने, गाली-गलौज करने तथा अवैध वसूली की मांग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सिंग श्रे और सुधीर यादव नामक फेसबुक आईडी से पत्रकार के मैसेंजर पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए ₹10,000 से ₹20,000 की मांग की जा रही थी नहीं देने पर जान माल की धमकी दी जा रही थी और पत्रकार के चरित्र पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं।
इस संबंध में पत्रकार घनश्याम श्रीवास्तव ने साइबर सेल में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। साइबर सेल प्रभारी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला व्यक्ति रिटायर्ड नायब तहसीलदार शिवकुमार लाल श्रीवास्तव का पुत्र नैन श्रीवास्तव और दुसरा व्यक्ति गजियाबाद का बताया जा रहा है। अब देखना यह है की दोनों व्यक्ति एक ही है की अलग-अलग है जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना भिटौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कि जा रही है।



