भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज स्थानीय थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी उषा देवी का शव शनिवार की रात फंदे से लटकाता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार, नरायनपुर निवासिनी उषा देवी उम्र (38) का रात में पति मोहन से किसी बात को लेकर बात विवाद हो गया। दोनों खाना खाकर अलग-अलग सोने चले गए। महिला जिस कमरे में सोई थी। उसमें ऊपर मचान बनाकर बांस और अन्य सामान रखे गए थे। महिला ने बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह पति ने उठकर देखा तो पत्नी उषा का शव फंदे से लटका
पुलिस ने कहा-पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी



