उत्तरप्रदेशक्राइम
यातायात पुलिस द्वारा जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया
बिपिन सिंह महराजगंज
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन वअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में आज दिनांक 21.08.2025 को स्कूल के छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध जागरूक किया गया कि जब तक आपका ड्राइविंग लाइसेंस ना बन जाये तब तक वाहन ना चलाएं, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, सदैव अपने बाएं से चलें, रोड क्रॉस करते समय दोनों तरफ देखकर रोड क्रॉस करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।



