उत्तरप्रदेश

दुर्गावती इंटरमीडिएट कॉलेज में झलकी अपनापन की मिशाल

विपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज दुर्गावती इंटरमीडिएट कॉलेज, श्याम नगर भैंसा में 11/2/026को कक्षा 12 व 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनाओं, उल्लास और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में गीत, नृत्य एवं हास्य नाटिका प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक और यादगार बना दिया। कई छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता की नींव बताया।
विद्यालय में आए मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यार्थी ही किसी संस्थान की असली पहचान होते हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।” राजेंदर दुवे ने कहा कि कल तक जो बच्चे एक साथ कक्षा में बैठते थे, आज सपनों की उड़ान भरने जा रहे हैं आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी कमाई है ।जहां भी रहे हैं इस स्कूल का नाम रोशन करें,आज आप इस विद्यालय की चौखट पारकर एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं ,याद रखिए डिग्री से पहले चरित्र बनता है। मेहनत अनुशासन और ईमानदारी को अपना साथी बनाऐं हमारा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है
प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विद्यालय का नाम रोशन करें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।इस कार्यक्रम में राजेंदर दूबे,एजाज खान,संजय पाण्डेय,हर्षिता त्रिपाठी,मो. कलाम खान, त्रियुगीनारायण त्रिपाठी,दीपचंद त्रिपाठी,संजय मणि त्रिपाठी,अंकुर रौनियर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!