उत्तरप्रदेश

बारावफात को लेकर बैठक सम्पन्न थानाध्यक्ष ने कहा कि परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा पर्व, अफवाहों से रहें दूर

बिपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज/आगामी बारावफात पर्व को लेकर थाना भिटौली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित रहे थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्र इस मौके पर एसआई आर. सी. वरूण, चंद्रपाल यादव व जितेंद्र कुमार यादव,दिनेश कुशवाहा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
थाना अध्यक्ष ने बैठक में साफ किया कि पर्व परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा। इस दौरान दो साउंड से अधिक साउंड और लोहे की रॉड बिल्कुल नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और संबंधित विभागों को साफ-सफाई, बिजली-पानी जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचें और समाज में शांति बनाए रखने में योगदान दें।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और सौहार्द का माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!