उत्तरप्रदेश

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनता की समस्याएं

बिपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज/थाना घुघली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित 16 प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव, थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह,हल्का कानूनगो समेत समस्त लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने गंभीरता से प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अध्ययन किया और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस पर भूमि विवाद, आपसी रंजिश, राजस्व संबंधित शिकायतों के साथ-साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं से संबंधित कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करें।
इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!