यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया


भारत रक्षक न्यूज
ब्यूरो चीफ बिपिन सिंह महराजगंज
महराजगंज आज पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी

यातायात मय टीम द्वारा महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

1- ओवर स्पीडिंग के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु महाराजगंज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस द्वारा स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर

जागरूक किया गया कि तेज गति से वाहन ना चलाएं अपने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई तथा नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

2- ऑपरेशन कार-ओ-बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सिंदुरिया चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा ब्रिथ एनालाइजर लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन चेकिंग की गयी और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
कुल 55 वाहनों का चालान कर 85000 का जुर्माना किया गया।