चौकी प्रभारी घुघली ने जरुरतमंदों मे बांटे कंबल


भारत रक्षक न्यूज
ब्यूरो चीफ बिपिन सिंह महराजगंज
महराजगंज (भारत रक्षक न्यूज) घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर चौकी चौकी प्रभारी आर सी वरुण द्वारा ठंड के मौसम को दृष्टिगत कस्बा घुघली में निवास कर रहे जरुरतमंद /

असहाय लोगों मे कम्बल वितरण किया। क्षेत्र के गरीब व असहाय महिला व पुरूषों के बीच कंबल का वितरण किए जाने से लोगो में एक नया उमंग उल्लास धर्म परायण बनाने का एक नया आवाम पैदा होता है। कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से गरीब व असहायों को राहत मिलेगी।

चौकी इंचार्ज ने कहा कि यदि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरुरतमंद के होठों पर मुस्कान आती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है। हमें आज जरुरतमंदों की कुछ हद तक ठंड गलन में जरूरतों को कंबल देने का कार्य कर रहा हूं। वहीं पल्टू मिश्रा,अनुज तिवारी,जितेंद्र सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रशंसा की तथा कंबल वितरण को भरपूर सहयोग माना।