बुर्का पहन कर पीछा करने वाली महिला का पति गायब-अवैध संबंध का लगाया था आरोप-पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार


भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज में एक पारिवारिक मामले ने तूल पकड़ लिया। विकास भवन में तैनात एक बाबू की पत्नी ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसने अपने पति को एक चाय की दुकान पर दूसरी महिला के साथ देखा था।
बुधवार को पति पर शक के चलते महिला ने विकास भवन पर हंगामा दिया था। महिला का आरोप है कि उसका पति महराजगंज विकास भवन में कर्मचारी है उसका बाहर कई महिलाओं के साथ चक्कर चल रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच गहमागहमी भी हो चुकी थी।
ब्यूरो चीफ बिपिन सिंह महराजगंज
महिला का कहना है कि, पति के मोबाइल पर दूसरी महिला के साथ चैट देखी थी, जिससे उनके अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो उसका पति विकास भवन की ओर भाग गया।
शुक्रवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब महिला ने अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस अधीक्षक से अपनी समस्या बताई और न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उसने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार हंगामे के बाद से बाबू का कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।