भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज ठुठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सुकरहर में बिजली के चपेट में आने से शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाप-बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, श्रीकांत यादव (57) घर के पीछे मोटर लगे पंप पर नहाने पहुंचे थे, और स्वीच ऑन करते वक्त करंट की चपेट में आ गए। उनके पुत्र संतोष यादव (23) पिता को अचेत देख पास पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
यह घटना कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और परिवार सदमे में है



