
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरवा खुर्द सीवान में बुधवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04.03.26 को सुबह लगभग 09:45 बजे पीआरवी–5199 के माध्यम से सूचना मिली कि बरवां खुर्द के खेत क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है।
शीशम के पेड़ से लटकता मिला शव
सूचना पर थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह मय हमराही गण तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि करीब 19 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से कपड़े के फंदे के सहारे लटका हुआ है।मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान विकास सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम पचाड़ थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में की।परिजनों ने बताया कि विकास दिनांक 03.03.26 को शाम लगभग 5 बजे अपने घर कप्तानगंज से बिना किसी को बताए निकल गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक परीक्षण किया।
इसके उपरांत शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज की मर्चरी हाउस भेज दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
मौके की सूचना पर फौरन पहुंची घुघली पुलिस ने क्या कहा
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की अग्रिम कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच-पड़ताल के आधार पर की जाएगी।समाचार की सही माने तो पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।



