श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का पांचवा दिन,रामलीला में उमड़ी भीड़
श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का पांचवा दिन,रामलीला में उमड़ी भीड़
भारत रक्षक न्यूज
ब्यूरो चीफ बिपिन सिंह महराजगंज
महराजगंज,सिसवा ब्लॉक अंतर्गत शिकारपुर में कोट स्थान पर नवरात्र पर श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का पांचवा दिन चल रहा है।इस यज्ञ में आचार्य अखिलेश कृष्ण शास्त्री अपने सहयोगी विद्वान दिनेश चन्द पांडेय, गोलू मिश्रा,विवेकानंद उपाध्याय,जितेंद्र दुबे के साथ जगत कल्याणार्थ वैदिक मंत्रों से नव शक्तियों का आह्वान करके हवन,पूजन,तर्पण करके कोट स्थल को साकारात्मक ऊर्जा को संचारित कर रहे है।आचार्य जी ने बताया कि जिस जगह नवरात्र में शतचंडी महायज्ञ होता है उस परिक्षेत्र में एक अभीष्ट ऊर्जा का विकास हो जाता है। इसी क्रम में मां आदि शक्ति रामलीला मंडल चौक बाजार से आए हुए रामलीला के द्वारा भगवान श्री राम के आदर्शो को चरितार्थ कर कोट स्थल माहौल भक्तिमय बनाने का कार्य कर रहे हैं।
यज्ञ में देवी स्थल पर परिक्रमा में लोगो का तांता लगा हुआ है ।संगीत के द्वारा बताया कि ,एक दिन बुढ़ापा तोहरो आई ——- से जीवन को सार्थक बनाने के लिए भक्ति के मार्ग पर चलने को संबोधित किया है। रामलीला में धनुष टूट जाने पर परशुराम लक्ष्मण सम्बाद में शेषावतारी लक्ष्मण जी अपने क्रोध को नही रोक पा रहे थे।इस कार्यक्रम में शामिल हरिलाल,मंजीत श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान पूनम देवी,रामदयाल,नरसिंह,पुजारी राधेश्याम, रामबेलास,आदित्य,सचिन ,विजय यादव आदि लोग समर्पण भाव से लगे हुए हैं।इस माता मंदिर की विशेष ऊर्जा लेने के लिए मंदिर के परिक्षेत्र के लोगो का तांता लगा हुआ है।