उत्तरप्रदेश

51 फीट आस्था का शिखर: पकड़ी सिसवा में भव्य मूर्ति का अनावरण

विपिन सिंह ब्यूरो चीफ महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज/सिसवा ब्लॉक अंतर्गत पकड़ी सिसवा में शुक्रवार को 51 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का लोकार्पण सदर विधायक जय मंगल कनौजिया के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, तर्पण और पूजन से हुई। आयोजनकर्ता सतीश पांडे ने विद्वतजनों के साथ शतचंडी मां के पावन प्रांगण में विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य माना।
सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात कलाकार अमित अंजन ने अपने मधुर संगीत और साहित्यिक सरगम के नए छंदों से समस्त जनमानस को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और लोकधुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
इस अवसर पर कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी, सिसवा बाजार), सरवन सिंह, राजन विश्वकर्मा, करुणेश पांडे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
बताया गया कि इस विशालकाय मूर्ति के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी, जो 27 फरवरी 2026 को पूर्णता को प्राप्त हुई। अब यह भव्य मंदिर और 51 फीट ऊंची प्रतिमा क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनकर दूर-दराज के श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।
श्रद्धालुओं का कहना है कि यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!