विवादित थानाध्यक्ष दीपन यादव गए जेल
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज (भारत रक्षक न्यूज) फरेंदा थाना क्षेत्र बरातगाढ़ा निवासी के मामले मे वर्ष 2014 से फरार चल रहे तत्कालीन थानेदार दीपन यादव गए जेल
गोपीनाथ ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपन यादव ने उनके घर में घुसकर उन्हें
बेरहमी से मारा-पीटा, जिससे उनकी आंख पर गंभीर चोटें आई। जिस मामले
में पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) के समक्ष परिवाद मुकदमा
थानाध्यक्ष के खिलाफ दायर कर कार्रवाई की मांग की थी। जिस मामले में
माननीय न्यायालय ने गवाहों व साक्ष्य के आधार पर थानाध्यक्ष के खिलाफ़
धारा 323,504,506,452 आईपीसी में तलब किया था। बाद आरोपी
थानाध्यक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया था।
जिसमें माननीय न्यायालय ने जमानत दे दी थी, लेकिन वर्ष 2014 से आरोपी
थानाध्यक्ष लगातार गैरहाजिर चल रहा था। उक्त मामले में न्यायालय के आदेश
बाद वर्ष 2021 में यह मुकदमा फरेंदा स्थानांतरित किया गया। जिसमें सिविल
जज अखिल कुमार निझावन ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस
अधीक्षक महराजगंज को पत्र लिखकर तत्कालीन थानाध्यक्ष को न्यायालय
में पेश करने का आदेश दिया था। सीआरपीसी की धारा 82,83 की कार्यवाही
व कुर्की का आदेश के भय से आरोपी दरोगा मंगलवार को रिकॉल प्रार्थना पत्र
दाखिल कर माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जिस मामले में
न्यायालय ने रिकॉल प्रार्थनापत्र को खारिज करते हुए आरोपी थानाध्यक्ष को जेल भेज दिया।