उत्तरप्रदेशक्राइम

बोलेरो चोरी की कोशिश स्टेपनी लेकर फरार

राजेश गौतम महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज 

महराजगंज चौंक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खजुरियां गाँव निवासी अंजीत कुमार की बोलेरो कार को चोरी करने की कोशिश की गई। घटना बीते 11 सितम्बर की रात की है, जब भुअर शर्मा पुत्र भग्गन शर्मा के जमीन के पास उनकी बोलेरो गाड़ी (संख्या UPS6 P 1758) खड़ी थी।

चोरों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़कर अंदर घुस कर गाड़ी का लॉक तोड़कर स्टार्ट करने की प्रयास किया। जब गाड़ी का लॉक नहीं टूटा, तो आगे का शीशा और डैशबोर्ड भी तोड़ डाला गया। इसके बाद बोलेरो को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर चोर गाड़ी की स्टेपनी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित अंजीत कुमार ने चौंक थाने में दिए गए शिकायती प्राथना पत्र में बताया कि गाँव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और इनमें गाँव के ही कुछ युवकों को शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें चोरों को चिन्हित किया गया मुख्य आरोपी (1)विशाल पुत्र कुलदीप (2) संदीप पुत्र (3)पवन पुत्र जयराम उन्होंने
पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!