उत्तरप्रदेशक्राइम

संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हत्या का आशंका

राजेश गौतम महराजगंज

संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हत्या का आशंका

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मोहनापुर में सोमवार देर रात 40 वर्षीय अमर यादव का शव घर के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार अमर रात 11 बजे शौच के लिए निकले थे और देर तक नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर उनका शव मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अमर को जमीन विवाद को लेकर धमकियां मिल रही थीं। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उन्होंने पहले ही 1076 पर शिकायत और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी थी। अमर अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!