प्रधान प्रतिनिधि के गुर्गों ने महिला के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
विपिन सिंह महराजगंज
भारत रक्षक न्यूज
महराजगंज (भारत रक्षक न्यूज)। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसागिदही में रास्ते के विवाद को लेकर प्रधान प्रतिनिधि के ललकारने पर सजातीय लोगों ने अपने विपक्षी का रास्ता रोक कर मार-पीट पर आमादा हो कर महिलाओं ने विपक्षी की एक महिला को मारने पीट पीट कर घायल कर दिया आसपास के लोगों ने बीच बचाव के किया परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार परसागिदही गांव निवासी एक यादव परिवार का रास्ते को लेकर मारकण्डेय दूबे के साथ विवाद चल रहा है। हालांकि ग्राम प्रधान
प्रतिनिधि एवं घुघली पुलिस ने पंचायत कर रास्ते के विवाद को सुलह करा दिया था। ग्रामीणों के अनुसार मारकण्डेय दूबे ने अपने जमीन में चहारदीवार भी चला दी है। लेकिन शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश यादव ने अपने लोगों की मदद करने के लिये उकसा दिया और महिलाओं से रास्ता बंद करा दिया। चूंकि मारकण्डेय दूबे की गाय की मौत रात में हो गयी थी। शव घर के अन्दर पड़ा था। इधर प्रधान प्रतिनिधि ने अपने सजातीय लोगों को ललकारते हुये रास्ता बंद करा दिया। ग्रामीणों के अनुसार मारकण्डेय दूबे की भहेऊ ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो यादव परिवार के घर की महिलाओं ने प्रधान प्रतिनिधि
के उकसाने पर धक्का मुव्की कर जान मारने के लिये पटक दिया। जिससे महिला बेहोश हो गयी। इसके बाद मारकण्डेय दूबे के परिजनों ने घायल
घुघली पुलिस ने रास्ते का विवाद सुलझा दिया था, एक पक्ष ने अपने जमीन में चहारीदीवारी भी चलावा दिया है, आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के उकसाने पर विपक्षियों ने पुनः रास्ता बंद कर दिया
महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गये जहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस ने मामले को शांत कराया।
घायल महिला के परिजन अस्पताल में होने के कारण खबर लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं दे पाया है।



