गोरखपुर में क्षत्रिय समाज में मनाया महाराणा प्रताप का 429 वीं पुण्यतिथि


भारत रक्षक न्यूज
ब्यूरो चीफ बिपिन महराजगंज
गोरखपुर आज दिनांक 19-01-2025 को अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई- गोरखपुर के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन गोरखपुर के सामने स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप का 429 वीं पुण्यतिथि मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम अवधेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना सिंह राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह एवं सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे।
अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना सिंह संजय सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय जय गोविंद यादव आदि वक्ताओं ने सभा कोसंबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में महाराजा उदय सिंह एवं माता रानी जीवंत कुंवर के घर 9 मई 1540 को हुआ था उन्होंने धर्म एवं स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया lमेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने ,अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से संघर्ष करते रहे। अकबर का कहना था कि महाराणा प्रताप हमारी अधीनता स्वीकार कर लें तो हम उनके राज्य की तरफ नहीं देखेंगे परंतु महाराणा प्रताप ने अधीनता स्वीकार न कर अपने राज्य एवं सर्व समाज की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे, उन्होंने जंगलों में घास की रोटी खाई ,सरिता का पानी पिया और पत्थरों पर सो करके अपने देशभक्ति की मिसाल कायम की जिससे वह आज भी अमर हैं।उनकी मृत्यु 19 जनवरी 1597 को हुआ महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज ही नहीं सर्व समाज के लिए पूज्यनीय हैंlमेवाड़ के आदिवासी भील उन्हें अपना बेटा मानते थेl अकबर महाराणा प्रताप से सामने कभी युद्ध नहीं किया क्योंकि वह महाराणा प्रताप की बीरता से बहुत डरता था ।जब कि महाराणा प्रताप के देहांत पर अकबर भी रो पड़ा था l ऐसे वीर सम्राट, शूरवीर ,राष्ट्र गौरव ,पराक्रमी ,साहसी ,राष्ट्रभक्त को देश शत-शत नमन करता है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजन राव गरिमा सिंह डॉ विनोद राव किरण देवी प्रेमलता तिवारी पुरेंद्र शाही रोशन देवी इंद्रजीत सिंह अजीत सिंह विनय सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह विनीत सिंह विनय कुमार सिंह कार्तिकेय प्रताप सिंह कैप्टन आरके सिंह जेपी सिंह अमरनाथ सिंह प्रवीण सिंह डब्लू सिंह भारत सिंह सीताराम मौर्य दिनेश कुमार सिंह रामेश्वर सिंह प्रवीण कुमार सिंह विजेंद्र सिंह सौरभ पाल अजीत सिंह मनीष कुमार सिंह अभिषेक सिंह रणधीर सिंह रणधीर सिंह यादवेंद्र सिंह इंद्रजीत सिंह कैप्टन आरके सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह शंभू सिंह श्रीनेत अमरनाथ सिंह आदित्यनाथ यादव राज सिंह रणजीत सिंह हंस प्रताप सिंह विनीत सिंह जेपी सिंह दिलीप कुमार सिंह संजय कुमार सिंह कुंवर प्रताप सिंह ओमप्रकाश सिंह सच्चा सिंह यादव धीरेंद्र कुमार निषाद अनिल कुमार चंद अरविंद कुमार चंद श्याम कुमार सिंह राठौर रामकृपाल सिंह रामबचन सिंह सीताराम मौर्य सिंह निखिलेश सिंह संतोष सिंह आदित्य कौशिक रणजीत सिंह गौरव प्रताप सिंह विशाल सिंह पप्पू सिंह सहित आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।