उत्तरप्रदेशक्राइम

नहर में उतराता मिला युवक का शव

बिपिन सिंह महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज। (भारत रक्षक न्यूज)कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवां डिगम्बर में एक चौनकाने वाला घटना घटा है। एक अधेड़ का पुल पर सोते हुए गिर जाने का मामला प्रकाश में आया जिसकी काफी छानबीन के बाद दूसरे दिन शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेलिया और पीएम के लिऐ महराजगंज रवाना कर दिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकरी के अनुसार बरवां डिगम्बर (बरियारपुर) निवासी 55 वर्षीय हबीब पुत्र जोहूर रविवार को 8:30 बजे रात को बड़हरा महंथ टोला पकडियहवां पुल के पास पहुंच कर अपनी बाइक एक साइड में खड़ा कर पुल पर सो गया, नींद की हालत में नहर में गिर गया और पानी में डूबने के कारण उसकी मौत होगई। शव को पूरा दिन तालाशा गया लेकिन पता न चल सका और सोमवार 6 बजे सुबह को लाश पानी पर उतराता हुआ मिला। तत्काल उसकी जानकारी थाना पर की गई, सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया तथा मामले की छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला बेहद गंभीर होने के कारण पीएम के बाद ही कुछ खुलासा होसकेगा।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!